{"_id":"5a4e92df4f1c1b09788b6920","slug":"81515098847-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल जेल की बैरक में पहुंचा मोबाइल तलाशी के दौरान मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनीताल जेल की बैरक में पहुंचा मोबाइल तलाशी के दौरान मिला
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल जेल का अधीक्षक ने निरीक्षण करवाया तो बंदी रक्षकों को शौचालय से मोबाइल बरामद हुआ। इस मामले में जेलर की ओर से तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जेल अधीक्षक ने इस मामले में बैरक प्रभारी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति की है।
उप कारागार हल्द्वानी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि उन्होंने बुधवार को नैनीताल जेल का औचक निरीक्षण कराया था। तलाशी के दौरान बैरक के शौचालय से एक मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल में कोई नंबर मौजूद नहीं था। पता चला कि मोबाइल से सभी नंबर हटा दिए गए हैं। इस मामले में जेलर इरशाद अली ने तल्लीताल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में 42 जेल अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जेल में कौन मोबाइल का प्रयोग कर रहा था। इस बारे में पता नहीं चल सका। जेल अधीक्षक का कहना है कि इस मामले में बैरक प्रभारी की लापरवाही प्रकाश में आई है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है।
गंभीरता से जांच होगी, लैब में भेजा जाएगा मोबाइल
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि जेल में मोबाइल बरामद होना गंभीर मामला है। कोई भी मोबाइल सेट गेट से ही लेकर गया होगा। प्रथम दृष्टया नंबरों को वापस लाने के लिए मोबाइल को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। नंबरों की जानकारी होने के बाद बातचीत के बारे में पता लगाया जाएगा। इसके पहले नैनीताल जेल में बंदीरक्षक की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी। बंदीरक्षक निलंबित हो गया है।