फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फुटेज मिलने के बाद भी नहीं पकड़ा गया जालसाज

फुटेज मिलने के बाद भी नहीं पकड़ा गया जालसाज

Fri, 17 Nov 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
फुटेज मिलने के बाद भी नहीं पकड़ा गया जालसाज
एटीएम लूट - फोटो : self
हल्द्वानी। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस जालसाज को नहीं चल सका। भुक्तभोगी न्याय लिए थाने का चक्कर लगा रहा है। आरोप है कि सहयोग देने के नाम पर जालसाज दस हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। वार्ड नंबर 14 उजालानगर निवासी भगवान दास की पत्नी रामबेटी शर्मा का मंगलपड़ाव बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। दास का कहना है कि वह 18 अक्तूबर को दोपहर गांधीनगर स्कूल के सामने एटीएम से पैसा निकालने गए। उनको धुंधला दिखाई देता है। इसी कारण उन्होंने एक हजार रुपये निकालने के लिए अपरिचित से मदद मांगी। अपरिचित मददगार ने उसके एटीएम से एक हजार की जगह दस हजार रुपये निकाल लिए। अपरिचित ने उसे सिर्फ एक हजार रुपये दिया। बैंक जाने पर पता चला कि दस हजार रुपये निकाले गए हैं। इस मामले में भुक्तभोगी ने घटना की लिखित जानकारी बनभूलपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध की फोटो भी मिली लेकिन पुलिस पैसा निकालने वाले व्यक्ति को पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed