{"_id":"595fef1c4f1c1bf4718b4670","slug":"81499459356-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामाचौड़ से चोरी गई स्कूल बस भीमताल से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लामाचौड़ से चोरी गई स्कूल बस भीमताल से बरामद
Updated Sat, 08 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लामाचौड़ से चोरी स्कूल बस भीमताल में मिली
भीमताल (नैनीताल)। दो दिन पहले हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ स्थित एक स्कूल परिसर से चोरी गई स्कूल बस को थाना पुलिस ने यहां औद्योगिक घाटी में स्थित झाड़ियों से बरामद कर लिया। चोरों द्वारा लामाचौड़ से उक्त बस को यहां लाकर झाड़ियों में छुपाने का प्रयास किया गया था।
चोरों ने पांच जुलाई की रात लामाचौड़ स्थित स्कूल परिसर से स्कूल बस यूके 04 पीए-0566 को चोरी कर लिया था। स्कूल बस चोरी के मामले में मुखानी थाने में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। बस चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही जिलेभर की पुलिस स्कूल बस की बरामदगी के लिए प्रयासरत थी और कई जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार को थानाध्यक्ष एसके गंगवार ने पुलिस टीम के साथ भीमताल के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान चोरी गई स्कूल बस यहां मल्लीताल क्षेत्र की औद्योगिक घाटी में कौंबी फैक्ट्री के पास से झाड़ियों के बीच बरामद हुई। थानाध्यक्ष गंगवार ने बताया कि चोरी गई बस की बरामदगी की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों समेत मुखानी थाने को दे दी गई है। उन्होंनेे बताया कि बस को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा, पनीराम, कांस्टेबल राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, चालक अनिल देवलाल आदि थे।