फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गैर से संबंध के शक में पत्नी की हत्या

गैर से संबंध के शक में पत्नी की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
गैर से संबंध के शक में पत्नी की हत्या
पीरूमदारा गांव रामनगर का दंपति - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के कीर्ति कुंज में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को पीरूमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक पत्नी पर शक करता था।
विज्ञापन

मूलरूप से देहरादून की रहने वाली 24 वर्षीय अंजलि पुत्री मदन सिंह नेगी की शादी कीर्ति कुंज पीरूमदारा निवासी संदीप बिष्ट पुत्र खड़क सिंह से हुई थी। दोनों की तीन महीने की बेटी भी है। शुक्रवार देर रात सास पुष्पा देवी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि पुष्पा देवी अपने बड़े बेटे प्रदीप सिंह के घर शांति कुंज चली गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इधर विवाद बढ़ने पर संदीप ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह तीन महीने की बेटी आकांक्षा को भाई के घर छोड़कर भाग गया। सुबह करीब पांच बजे के आसपास आरोपी युवक की मुंहबोली बहन पूजा घर पहुंची तो वहां अंजलि का शव फर्श पर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ पंकज गैरोला, थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। दोपहर में एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोपहर बाद पीरूमदारा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार युवक को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार
रस्सी से गला घोंटकर दिया वारदात को अंजाम
रामनगर के पीरूमदारा की घटना, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी


शुक्रवार को ही बेटी ने की थी शिकायत
रामनगर। देहरादून में पुताई का काम करने वाले अंजलि के पिता मदन सिंह नेगी दोपहर बाद रामनगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आए दिन दामाद उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को भी अंजलि ने मारपीट की शिकायत की थी। दूर होने के चलते वह कुछ नहीं कर पाए। छह महीने पहले भी मारपीट की थी। कई बार तो दामाद से माफी मांगी लेकिन वह नहीं माना।

आए दिन दोनों में होता था झगड़ा
रामनगर। आरोपी युवक की मां पुष्पा देवी मौलेखाल पैसिया से एएनएम से रिटायर हैं। उन्होंने बताया कि उसके पति खड़क सिंह रामनगर डिपो में चालक थे। रिटायरमेंट के बाद दोनों की शादी कराई थी। सोचा था कि दोनों खुश रहेंगे। शादी के बाद से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा होने के बाद वह बड़े बेटे के पास चली गईं थीं। रात करीब एक बजे के आसपास संदीप अपनी तीन महीने की बेटी को भाई के घर छोड़कर चला गया था। सुबह पांच बजे के आसपास जब मुंह बोली बेटी पूजा मकान पर पहुंची तो अंदर अंजलि मृत पड़ी थी।


फायरिंग के मामले में जा चुका है जेल
रामनगर। संदीप बिष्ट करीब एक वर्ष पूर्व फायरिंग के मामले में धारा 307 के तहत जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार वह गिटार व यूट्यूब पर गाने भी गाता था। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि संदीप नशेड़ी किस्म का है और अंजलि पर शक करता था। उसके कमरे से भी कुछ नशीली वस्तुएं बरामद हुई है।

अब मासूम आकांक्षा का क्या होगा
रामनगर (नैनीताल)। बाप ने मां की निर्मम हत्या कर दी। तीन महीने की आकांक्षा इससे अनजान है। पालने में झूल रही आकांक्षा को पिता की करतूत का पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed