फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिकारियों की तलाश में रेलवे स्टेशन की खाक छानी

शिकारियों की तलाश में रेलवे स्टेशन की खाक छानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
शिकारियों की तलाश में रेलवे स्टेशन की खाक छानी
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क में शिकारियों की आशंका के चलते वन विभाग की टीम ने मंगलवार तड़के रेलवे स्टेशन एवं कोसी बैराज के पास रहने वाले घुमंतू लोगों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान कई लोगों के आधार कार्ड के साथ फोटो भी खींचे गए और उनके बारे में पूरी जानकारी ली गई। हालांकि, टीम को कोई भी संदिग्ध नजर नहीं आया।
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही कॉर्बेट पार्क में शिकारियों की आमद बढ़ जाती है। इसी आशंका के चलते वन विभाग की एसओजी टीम के वनरक्षक सुदेश कुमार, अमित कुमार एवं दो डॉग स्क्वाइड ने मंगलवार तड़क साढ़े चार बजे से रामनगर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान शुरू किया। अलबत्ता रेलवे स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद टीम कोसी बैराज के पास रहने वाले घुमंतू लोगों की बस्ती में पहुंची, जहां पर तलाशी ली गई और यहां पर लोगों की उनके आधार कार्ड के फोटो खींचे गए। एसडीओ कालागढ़ रमाकांत तिवारी ने बताया कि शिकारियों की आशंका को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग अभियान में कोई भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed