फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कॉर्बेट पार्क में ड्रोन उड़ाते चार पकड़े

कॉर्बेट पार्क में ड्रोन उड़ाते चार पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क में ड्रोन उड़ाते चार पकड़े
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क के कालागढ़ डिविजन में ड्रोन उड़ाते हुए चार लोगों को वन कर्मियों ने पकड़ा है। वन कर्मियों ने ड्रोन सीज कर दिया, जबकि चारों युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, ड्रोन उड़ाने की सूचना पर कॉर्बेट पार्क के निदेशक मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

कालागढ़ डिविजन के सूखा स्रोत के पास बुधवार दोपहर चार युवक ड्रोन उड़ा रहे थे। जैसे ही वन विभाग को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर चारों युवकों को पकड़ लिया। उनके ड्रोन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने चारों युवकों से पूछताछ की। साथ ही मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर कॉर्बेट पार्क के निदेशक राहुल एवं कालागढ़ रेंजर आरके भट्ट सहित अन्य वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि चारों युवक जालंधर पंजाब के रहने वाले है और यहां घूमने आए थे। ड्रोन के माध्यम से वह फोटोग्राफी कर रहे थे। वन विभाग ने चारों के नाम-पते लिखकर छोड़ दिया। कालागढ़ डिविजन के रेंजर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed