फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   व्यवसायी और जेलकर्मी के बेटे गैंगरेप में शामिल

व्यवसायी और जेलकर्मी के बेटे गैंगरेप में शामिल

Tue, 02 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी और जेलकर्मी के बेटे गैंगरेप में शामिल
hathkadi
हल्द्वानी। शहर के एक चर्चित हत्याकांड के बाद वायरल हुए वीडियो मामले में एमबीपीजी कॉलेज के छात्र, कारोबारी और जेल कर्मचारी के बेटे के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने छात्र अमित रावत को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी और जेलकर्मी के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को लिखित रूप से बताया कि एमबीपीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र अमित रावत उसका परिचित था। उसने तीन महीने पहले उसने यह कहकर उसे अपने घर बुलाया कि ग्रुप डिस्कशन है। दो अन्य लड़कियां भी आ रही हैं। युवती के अनुसार अमित पर विश्वास कर वह उसके घर पहुंची तो वहां दो लड़के बैठे थे। छात्र ने दोनों का परिचय जेल कर्मी के बेटे मंगलम शर्मा उर्फ मान और कारोबारी के बेटे शिवांश चौहान के रूप में कराया। युवती का आरोप है कि उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाया गया और अर्द्धबेहोशी की हालत में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवकों ने बताया कि उसका वीडियो बनाया गया है। यदि इस बारे में किसी को बताया तो इसे वायरल कर दिया जाएगा। युवती के घर में अनहोनी होने के बाद इसे वायरल भी कर दिया गया। युवती के अनुसार बदनामी की डर से उसने तब रिपोर्ट दर्ज कराना उचित समझा। अब कोतवाली पुलिस ने धारा 376, 328 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक प्रीति सिंह कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि अमित को बेस अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। अमित ने बताया कि अप्रैल में फेसबुक से दोस्ती हुई थी। 11 जून को उसने बर्थडे पर बुलाया था। उसने शादी का भी वादा किया था। फरार आरोपी शिवांश के साथ वह भीमताल रिजॉर्ट तक गई थी। युवती बहुत सारे तथ्यों को छिपा रही है। शिवांश को भी वह काफी दिनों से जानती हैं।
विज्ञापन


छात्र गिरफ्तार, दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंची पुलिस
वीडियो वायरल होने के मामले में युवती की तहरीर के बाद दर्ज हुआ गैंगरेप का मुकदमा

पुलिस अमित के घर भी पहुंची
हल्द्वानी। पुलिस टीम ने न्यू आईटीआई जज फार्म स्थित अमित रावत के घर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने उस कमरे में अपना ताला जड़ दिया जहां गैंगरेप हुआ था। पूछताछ से पता चला कि अमित के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां पिता की जगह नौकरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित ने कहा, बर्थडे पर सहमति से आई थी युवती
हल्द्वानी। गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार अमित रावत ने बताया कि तीन महीने पहले उसका बर्थडे था। युवती अपनी मां की सहमति लेकर उसके घर आई थी। हालांकि उसने पुलिस के समक्ष अपनी करतूत की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वीडियो युवती के मोबाइल से ही तैयार किया गया था। वीडियो उसके साथी ने बनाया था। पकड़े जाने के बाद उसकी मां भी थाने मिलने के लिए आई थी।


वीडियो वायरल करना गंभीर अपराध
हल्द्वानी। सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने कहा कि कोई युवती अपने गैंगरेप का वीडियो वायरल करने की इजाजत नहीं दे सकती है। गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करना गंभीर आपराधिक श्रेणी में आता है। इसमें सहमति की बात स्वाभाविक नहीं होती है। पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। साक्ष्य सामने आने पर धाराएं बढ़ सकती हैं। विवेचना से पता चलेगा कि वीडियो किसने वायरल किया और किसने बनाया था। पुलिस किसी के चरित्र के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकती है। अभी प्राथमिक तौर पर गिरफ्तार युवक अपने साथी पर आरोप लगा रहा है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इस मामले में अन्य आरोपी भी सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed