फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रधानाचार्य ने कमिश्नर पर लगाया अभद्रता का आरोप

प्रधानाचार्य ने कमिश्नर पर लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 07 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने कमिश्नर पर लगाया अभद्रता का आरोप
हल्द्वानी। राजकीय पॉलीटेक्निक शक्तिफार्म के प्रधानाचार्य ओंकारनाथ कोष्ठा ने आयुक्त राजीव रौतेला पर पिछले दिनों हुई बैठक के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने आयुक्त को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कोष्ठा की ओर से आयुक्त राजीव रौतेला को भेेजे पत्र में कहा गया है कि दो अगस्त को काठगोदाम में हुई समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त ने उन्हें सभाकक्ष में बुलाकर रूखे शब्दों में पॉलीटेक्निक क्यों खोले और प्रधानाचार्य क्या करता है जैसे सवाल पूछे। बैठने के लिए सीट तक नहीं दी गई। कोष्ठा का कहना है कि आयुक्त के इस व्यवहार के बीच उस समय उनके लिए आयुक्त के सवालों का जवाब देना संभव नहीं था लेकिन बाद में उन्होंने मांगी गई सभी सूचनाएं आयुक्त को उपलब्ध करा दी थी। आयुक्त के इस व्यवहार से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। इधर आयुक्त राजीव रौतेला का कहना है कि अधिकारियों से विकास योजनाओं और विकास कार्यों का फीड बैक लेना उनकी जिम्मेदारी है। समीक्षा बैठक में राजकीय पॉलीटेक्निक शक्तिफार्म के प्रधानाचार्य ने सवालों का जवाब देने के बजाए उल्टे जवाब दिए। आयुक्त ने अभद्रता संबंधी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed