{"_id":"5b0b1cd54f1c1baf6e8b4f2c","slug":"71527454933-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कोर्ट के सामने भिड़े सिपाही और वकील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम कोर्ट के सामने भिड़े सिपाही और वकील
Updated Mon, 28 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एसडीएम कोर्ट के सामने बीच सड़क पर दो कारों के बीच मामूली टक्कर क्या हुई हाईकोर्ट के वकील और सिपाही आपस में ही भिड़ गए। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने दोनों को तितर बितर किया। दोनों पक्षों के बीच थाने में घंटों पंचायत के बाद समझौता हो गया।
रविवार दोपहर रुद्रपुर का सिपाही अपने परिवार के साथ नैनीताल की तरफ ऑल्टो कार से जा रहा था। एसडीएम कोर्ट के पास उसकी कार हाईकोर्ट के एक वकील की कार से टकरा गई। दोनों कार से बाहर निकले और बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे की कालर पकड़ ली। हाथापाई भी हुई। हंगामा बढ़ने पर एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने दोनों को डांट फटकारकर हटाया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। सिपाही ने जब तहरीर लिखना शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने समझौते के लिए दबाव बनाया। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।