{"_id":"5aa82a914f1c1bb8758b5457","slug":"71520970385-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन सामग्री से भरा ट्रक मकान में जा गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भवन सामग्री से भरा ट्रक मकान में जा गिरा
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मकान पर गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाइवे के भूमियाधार हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर रात सीमेंट से भरा ट्रक आवासीय भवन पर जा गिरा। इस दौरान मकान क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के साथ सो रही महिला घायल हो गई। उसे हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हल्द्वानी से सीमेंट लेकर बेड़ीनाग जा रहा ट्रक यूके 04 सीए1770 सोमवार देर रात भुमियाधार हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क के नीचे अनिल कुमार के मकान के पिछले हिस्से पर जा गिरा। इस दौरान अनिल कुमार, पत्नी बीना देवी, मां और तीनों बच्चे गहरी नींद में थे। वाहन के भवन से टकराने पर गिरे पत्थरों से पत्नी बीना देवी घायल हो गई। हालांकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। अचानक हुई दुर्घटना से सब दहशत में आ गए। खबर मिलते ही गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए हल्द्वानी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। चौकी इंचार्ज मनोवर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक कमल सिंह को भी हल्की चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई और घायल का इलाज कराने पर समझौता हो गया।