फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लाखों रुपये की जमीन को लेकर कोतवाली में हंगामा

लाखों रुपये की जमीन को लेकर कोतवाली में हंगामा

Tue, 22 Aug 2017 03:03 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये की जमीन को लेकर कोतवाली में हंगामा
हल्द्वानी। कोतवाली थाने में लाखों रुपये की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। कोतवाल ने दोनों पक्षों को मुखानी थाने में अपना-अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए। इसके बाद जाकर हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन

ऊंचापुल निवासी कुंदन सिंह रावत का आरोप है कि उन्होंने संजय कालोनी निवासी नरेश गुप्ता से साढ़े 23 लाख में मुखानी की एक जमीन का सौदा किया था। पिछले साल उन्होंने भुगतान भी किया था। मौके पर जाने के बाद पता चला कि यह जमीन दूसरे के नाम की है। इसके बाद दूसरी जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में रजिस्ट्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद कायम हो गया। इधर दूसरा पक्ष कुंदन पर आरोप लगा रहा था। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच बहस होने पर हंगामा खड़ा हो गया। कुंदन का आरोप है कि उसे जमीन में लाखों रुपये का घाटा हुआ है। जमीन से संबंधित काफी कागजात मौजूद हैं। इस बारे में कोतवाल के आर पांडे ने कहा कि दोनों पक्षों को मुखानी थाने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed