फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत विक्षत शव

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत विक्षत शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत विक्षत शव
हल्द्वानी। इंदिरानगर रेलवे फाटक के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। बनभूलपुरा पुलिस की छानबीन से पता चला कि युवक अपने दिल्ली स्थित घर पर सुसाइड नोट और मोबाइल छोड़कर आया था। पुलिस ने आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों से संपर्क किया। कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मौत रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से हुई है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा पुलिस को मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन मास्टर डी एस बोरा ने सूचना दी कि ट्रैक संख्या 51 पर युवक का शव पड़ा है। उपनिरीक्षक संजीत सिंह राठौर ने हिमालय स्कूल के पीछे इंदिरानगर रेलवे फाटक पर जाकर घटना का जायजा लिया। युवक का शरीर तीन टुकड़ों में कटा था। कपड़ों की तलाशी लेकर पुलिस ने आधार कार्ड, छह हजार रुपये और कागजात बरामद किए। आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त उत्तर पश्चिम दिल्ली के बेगमपुर मकान नंबर बी/58 रजनी विहार निवासी हरिओम शर्मा (28) पुत्र नवरतन शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने कागजातों से मिले नंबर के आधार पर उसकी मां से बातचीत की। पता चला कि हरिओम शर्मा मूल रूप से बिजनौर जिले के रेहड़ का रहने वाला था। उसकी रिश्तेदारी कोटाबाग में है। दिल्ली में वह एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार को वह घर से बगैर बताए निकला था। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि उसने अपने घर पर सुसाइड नोट और मोबाइल छोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके ताऊ परविंदर कुमार शर्मा पहुंच गए। पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है कि युवक ने किन कारणों के चलते जान दी है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है इस बारे में पुलिस बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला दिल्ली के युवक का शव
ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की आशंका, दिल्ली में छोड़ आया सुसाइड नोट और मोबाइल

बीमार मां को नहीं दी इकलौते बेटे के मौत की सूचना
हल्द्वानी। हरिओम शर्मा की मां को मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना कि हरिओम इकलौता पुत्र था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। बुजुर्ग मां का कुछ दिन पहले आंखों का ऑपरेशन हुआ था। इस मामले में उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed