{"_id":"5c61d993bdec22738442b263","slug":"61549916563-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र मंत्र कर लाखों की कर डाली ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंत्र मंत्र कर लाखों की कर डाली ठगी
विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एक व्यक्ति ने अपने साढ़ू के साथ मिलकर वृद्ध दंपति से तंत्र-मंत्र के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
काशीपुर रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी हरीश चंद्र होरा ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि भवानीगंज निवासी व्यक्ति का उनके घर आना-जाना था। औलाद न होने के कारण उससे उनके संबंध प्रगाढ़ हो गए थे। डेढ़ साल पहले वह इंदिरा कॉलोनी निवासी साढू को उनके घर लाया। बताया कि साढू पर देवी माता आती है। वह तंत्र-मंत्र में सिद्धहस्त है। साढ़ू उनके घर में घूमा। उसने इस घर को उनके रहने लायक नहीं बताया। कई बार कहने के बाद दोनों ने तेलीपुरा, गुलरघट्टी, शंकरपुर निवासी तीन युवकों से इस मकान का सौदा करवा दिया और दूसरे मकान का सौदा करवाने के बहाने बयाने में मिले 11 लाख रुपये ले लिए। इन लोगों ने उसके घर में सितंबर 2018 तक माता रानी की अखंड पूजा, कीर्तन, भंडारा, हवन आदि अनुष्ठान किए। इसमें कुल सात लाख रुपये खर्च किए। उसके माध्यम से मकान खरीदार को भी फोन करवाकर वहां से भी वसूली करते रहे, जिसके चलते जनवरी 2018 से सितंबर 2018 तक आरोपी हरीश से 48 लाख रुपये ठग चुके थे। नये मकान की मांग करने पर आरोपी धमकाने लगे। एक अक्तूबर को साढ़ू के फोन से किसी छुन्ना भगत तांत्रिक से बात करवाकर उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी गई। अब मकान खरीदने वाले लोग भी इसे खाली कराने का दबाव बना रहे हैं, जिस कारण उनके सामने बेघर होने की नौबत आ गई है।
तंत्र-मंत्र के बहाने 48 लाख की ठगी
मकान बिकवाकर अनुष्ठान में खर्च करवाए हजारों रुपये