फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सिंघानिया की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशांत सेठी की तलाश

सिंघानिया की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशांत सेठी की तलाश

Wed, 01 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
सिंघानिया की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशांत सेठी की तलाश
सितारगंज। पंजाब नेशनल बैंक से सितारगंज फाइबर्स कंपनी के नाम पर 56 करोड़ का ऋण लेकर फरार एमडी तपन सिंघानिया के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस अब उनके पार्टनर प्रशांत सेठी की तलाश में लग गई है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते की ओर से गठित दो टीमें प्रशांत सेठी की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बीती शुक्रवार पुलिस ने रुद्रपुर के पांच सितारा होटल से सितारगंज फाइबर्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर तपन सिंघानिया को गिरफ्तार किया था। सिंघानिया और उनके पार्टनर ने वर्ष 2013 में नगर की पंजाब नेशनल बैंक से 40 करोड़ का ऋण लिया था और वर्ष 2014 में यह ऋण बढ़ाकर 56 करोड़ की लिमिट करा ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 2015 में दोनों पार्टनर कंपनी बंद कर फरार हो गए थे। बैंक प्रबंधन ने 29 अगस्त 2016 को तपन सिंघानिया और प्रशांत सेठी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 427 व 406 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था और बैंक ने दिसंबर 2017 में कंपनी को सील कर अपने ताले जड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed