{"_id":"5ae238c84f1c1b5d098b6a83","slug":"61524775112-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ने छात्रा का बाल पकड़कर सरेआम झकझोरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले ने छात्रा का बाल पकड़कर सरेआम झकझोरा
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आरोपी छात्र की पट्टी करते 108 के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गेट पर पहुंची स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा को बाल पकड़कर साथी छात्र ने खींच लिया। छात्रों के पीछा करने पर उसने अपने सिर पर पत्थर मारकर खुद को घायल कर लिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि रिश्ते का भाई लगने वाला छात्र आठ सालों से शादी के लिए अनावश्यक दबाव बना रहा है। उसने फेसबुक पर भी एक दूसरे की फोटो जोड़कर पोस्ट की है। इसके पहले छात्रा ने काठगोदाम थाने में शिकायत की थी तो उसने माफीनामा लिखकर दिया था।
काठगोदाम में रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर इतिहास का पेपर देने जा रही थी। गेट में प्रवेश करते समय साथ में पढ़ने वाले छात्र नवीन चंद्रा ने उसके बाल पकड़कर खींच लिया। विरोध करने पर उसने मारपीट और गाली गलौज की। छात्रा के रोने पर आवाज सुनते ही प्राध्यापकों ने उसे पकड़ने के लिए ललकारा। इस बीच प्रकाश पनेरू, गौरव सनवाल सहित कई छात्रों ने पीछा किया।
पकड़े जाने पर छात्र नवीन चंद्रा ने अपने सिर पर पत्थर मारकर खुद को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची भोटिया पड़ाव पुलिस ने घायल छात्र का प्राथमिक उपचार कराने के बाद परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया। परीक्षा देने के बाद छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पिछले आठ सालों से नवीन शादी के लिए दबाव बना रहा है। इनकार करने पर तांत्रिक क्रिया से पागल करने की धमकी देता है। फेसबुक पर वह अपने साथ फोटो जोड़कर दोस्तों को पोस्ट करता है।
विज्ञापन
इसके पहले उसने काठगोदाम थाने में नवीन के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद उसने माफीनामा लिखा था। नवीन की हरकत से पूरे परिवार के लोग परेशान हो गए हैं। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस बुलाकर आरोपी को सौंपा
प्रभारी प्राचार्य विनय विद्या अलंकार ने बताया कि छात्रा को ढांढस बंधाते हुए परीक्षा दिला दी गई है। पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। किसी छात्रा के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाल पकड़कर खींचा
छात्रों के पीछा करने पर अपने सिर पर पत्थर मारकर घायल किया
आठ सालों से शादी के लिए बना रहा दबाव, फेसबुक पर एक दूसरे का फोटो जोड़कर किया पोस्ट