फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालू सिद्ध मंदिर में प्रवेश और निकासी द्वार बना

कालू सिद्ध मंदिर में प्रवेश और निकासी द्वार बना

Wed, 25 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
कालू सिद्ध
 मंदिर में प्रवेश और निकासी द्वार बना
हल्द्वानी। कालू सिद्ध मंदिर के मेनरोड पर खुले दोनों चैनल गेट को पुजारी के विरोध के बावजूद जिला प्रशासन ने मंगलवार की शाम बंद करा दिया। प्रशासन ने मंदिर में प्रवेश करने के लिए उत्तरी छोर पर प्रवेश और दक्षिणी छोर पर निकासी द्वार बना दिया। पुलिस और प्रशासन का तर्क था कि रोड पर गेट खुला होने के कारण दुर्घटना और जाम का भय बराबर बना रहता है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, नगर निगम के अधिकारी विजेंद्र चौहान को लेकर मंगलवार शाम कालू सिद्ध मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के पुजारी त्रिवेणी बाबा को बताया कि मेन गेट खुला रहने के कारण जाम लगता है आए दिन दुर्घटना भी होती है। दोनों समस्याओं से निजात पाने के लिए अलग निकास और प्रवेश द्वार बनाना जरूरी है। जिला प्रशासन की देखरेख में मंदिर के उत्तरी छोर की दीवार काटकर चैनल गेट लगाया गया। इसी प्रकार कालाढूंगी रोड पर निकास द्वार बनाने के लिए जूस सेंटर के मालिक की दुकान से अनुरोध किया गया। जूस सेंटर के मालिक ने निकासी द्वार के लिए रास्ता दे दिया। इस बीच पुजारी ने विरोध करना शुरू किया। पुजारी का कहना था कि उसे रास्ते के लिए और जमीन चाहिए। पुजारी ने सामान को हटाना शुरू किया। पुजारी के बवाल से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गए। इस बीच कोतवाल केआर पांडे, चौकी प्रभारी अजेंद्र ने पुजारी को समझाया। कुछ ही देर में प्रवेश और निकासी द्वार तैयार कराया गया। शाम के समय पुलिस ने मेन गेट बंद कराने के बाद नए रास्ते से दर्शनार्थियों का प्रवेश कराया। कुछ देर के विरोध के बाद पुजारी शांत हो गए।
विज्ञापन


मंदिर में लगे दस सेवक
पुलिस की पूछताछ से पता चला कि मंदिर में दर्शन कराने के लिए दस सेवक लगाए गए हैं। इन सेवकों को प्रतिदिन 250 से 300 रुपये मंदिर की तरफ से मिलता है। पुलिस ने नाम पता पूछकर विभिन्न स्थानों से आए सेवकों की भी सूची तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed