{"_id":"5a7f594e4f1c1b91268b97e1","slug":"61518295374-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार में तेज रफ्तार कार ने काश्तकार को टक्कर मारकर उड़ा दिया। मौका पाकर कार चालक मय वाहन के फरार हो गया। हादसे में घायल काश्तकार को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गणेश दत्त जोशी (50) निवासी देवला तल्ला गौलापार पेशे से काश्तकार थे। वह शुक्रवार को गांव के ही भुवन चंद्र जोशी के साथ चचेरे भाई मनोज जोशी के यहां शादी में कुसुमखेड़ा गए थे। देर रात करीब 11.30 बजे वह देवला तल्ला के निकट पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंचे और बाइक रोक कर बीड़ी पीने लगे। इस बीच सितारगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बेकाबू कार ने गणेश दत्त जोशी को टक्कर मार कर उड़ा दिया। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। इस बीच मौका पाकर चालक ने कार को दौड़ा दिया। जब तक पकड़ने की कोशिश करते तब तक वह दूर जा चुका था। साथी भुवन ने एंबुलेंस 108 से घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। काश्तकार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी दुर्गा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका बड़ा बेटा प्रकाश एमबीपीजी कालेज में एमए फर्स्ट ईयर और छोटा बेटा नवीन नौवीं का छात्र है। दोनों बेटियां शांति और ललिता की शादी हो गई है। काठगोदाम थाना पुलिस ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन