फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बगैर चुंगी दिए भाग रहे कार सवार युवकों और चुंगी कर्मियों में मारपीट

बगैर चुंगी दिए भाग रहे कार सवार युवकों और चुंगी कर्मियों में मारपीट

Fri, 24 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
बगैर चुंगी दिए भाग रहे कार सवार युवकों और चुंगी कर्मियों में मारपीट
नैनीताल। यहां तल्लीताल स्थित चुंगी पर शुल्क अदा न करने पर कार सवार युवकों और चुंगी कर्मचारियों में मारपीट हो गई। इससे अफरातफरी की स्थिति हो गई। तल्लीताल पुलिस के आने तक कार सवार युवक भाग गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे के सफेद रंग की कार तल्लीताल से चुंगी पर पहुंची तो वहां मौजूद एक कर्मचारी ने कार चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। इस पर चुंगी कर्मचारी कार के पीछे भागा तो कार में सवार एक युवक ने चलती कार से चुंगी कर्मचारी को झापड़ मार दिया। चुंगी कर्मचारी को झापड़ पड़ते देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी भागकर कार को रोक लिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर हुई मारपीट के कारण मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंचने तक हमलावर कार लेकर मल्लीताल को भाग गए। तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने मौके पर पहुंचकर चुंगी कर्मचारियों से पूछताछ की। शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था। कार का नंबर अल्मोड़ा जिले का बताया गया है। बुधवार रात भी इस चुंगी पर मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed