{"_id":"59b2fbdf4f1c1be37f8b541b","slug":"61504902111-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कमलुवागाजा मेहता स्थित घर में दुकानदार ने बृहस्पतिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। अस्पताल में दुकानदार के मृत घोषित होने पर परिजन शव को लेकर घर चले गए। पड़ोसी की सूचना पर मुखानी पुलिस ने शव को घर से कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि दुकानदार शराब पीने का आदी था। इससे पहले शराब आंदोलन के दौरान भी दुकानदार ने आत्मदाह का प्रयास कर चुका था। कमलुवागांजा मेहता निवासी नवीन चंद्र जोशी (42) पुत्र हरिदत्त जोशी की चाय की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम दुकानदार मकान के प्रथम तल स्थित कमरे में गया। उसने पंखे के राड से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने देखते ही दुकानदार को तत्काल नीचे उतारा और उसे निजी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन चुपके से शव लेकर घर चले आए। इस बीच पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि आत्महत्या के बाद दुकानदार के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। सूचना मिलने पर लामाचौड़ चौकी प्रभारी सुशील जोशी फोर्स के साथ दुकानदार के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पूछताछ में पता चला कि दुकानदार के दो बच्चे हैं। वह रोज शराब पीने के बाद घर आता था। दो माह पहले भी शराब की दुकान के खिलाफ आंदोलन के दौरान नवीन ने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। चौकी प्रभारी का कहना है कि नवीन चंद्र जोशी को कई बार नशे की हालत में सड़क से पुलिस ने हटाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन करने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन