फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छात्र के लापता होने पर साढ़े घंटे तक परेशान रही पुलिस

छात्र के लापता होने पर साढ़े घंटे तक परेशान रही पुलिस

Tue, 22 Aug 2017 03:04 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
छात्र के लापता होने पर साढ़े घंटे तक परेशान रही पुलिस
हल्द्वानी। मां के साथ सुबह स्कूल जा रहा चौथी का छात्र अचानक लापता हो गया। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। साढ़े पांच घंटे तक उसकी खोजबीन चलती रही। वह बिठौरिया नंबर एक पर मिला तो अपहरण की कहानी सुना दी। पता चला कि स्कूल जाने की इच्छा न होने के कारण उसने नाटक किया था।
विज्ञापन

पुष्पबिहार कालोनी में किराए के कमरे में रहने वाली एक महिला का नौ साल का बेटा एक प्राइवेट स्कूल में चौथी में पढ़ता है। सोमवार सुबह सात बजे वह अपनी 14 साल की बेटी और उसे लेकर स्कूल छोड़ने जा रही थीं। बेटा पीछे-पीछे चल रहा था। नवाबी रोड पर महिला ने पीछे देखा तो बेटा गायब था। इस पर महिला परेशान हो गईं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल केआर पांडे की अगुवाई में सभी चौकियों और थानों की पुलिस फोर्स बच्चे को ढूंढने में जुट गई। रोडवेज और केमू के बसों में तलाशी ली गई। नहरों में पुलिस की एक टीम ढूंढने लगी। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल पल-पल पुलिस टीमों से जानकारी ले रहे थे। पुलिस और परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे। इस बीच साढ़े बारह बजे किसी व्यक्ति ने स्कूल में फोन कर जानकारी दी कि बिठौरिया नंबर एक में सोन डॉक्टर के घर के पास एक बच्चा स्कूल की ड्रेस पहने रो रहा है। अध्यापक बच्चे को तत्काल लेकर आए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर तत्काल बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी और सीओ बच्चे से पूछने लगे तो वह रोने लगा। उसने बताया कि उसे तीन लोग पीटकर अगवा कर ले गए थे। हालांकि बाद में उसने बताया कि उसका मन चित्रकला बनाने और खेलने में लगता है। वह स्कूल नहीं जाना चाहता था। उसने अपना बैग भी कही छोड़ दिया था। पुलिस ने थोड़ी देर तक पूछताछ करने के बाद बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed