{"_id":"5aa98ce54f1c1b690e8b46df","slug":"51521061093-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के खाते से एक लाख 23 हजार रुपये उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के खाते से एक लाख 23 हजार रुपये उड़ाया
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। खुद की लापरवाही से फौजी ने अपने खाते से एक लाख 23 हजार गंवा दिए। उसने जालसाजों को अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर बता दिया। कोतवाली पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी निवासी फौजी हीरा सिंह पंवार नागालैंड के इंफाल में तैनात है। इन दिनों वह छुट्टी पर आए हैं। उनका परिवार यहां पनचक्की के पास किराये के मकान में रहता है। 15 दिन पहले उन्होंने एटीएम कार्ड बनवाने के लिए बैंक में आवेदन किया था। बुधवार की सुबह उनके पास कॉल आई कि उनका कार्ड जल्द मिल जाएगा लेकिन इसके लिए दूसरे कार्ड का पिन नंबर बताना होगा। हीरा सिंह के अनुसार, उन्होंने सोचा कि बैंक से कॉल आई है। इस कारण दूसरे एटीएम कार्ड की जानकारी दे दी।
कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर एक लाख 23 निकाले जोन का मैसेज आ गया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर डायल कर घटना की सूचना दी। बैंक ने तत्काल एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया। हीरा सिंह के अनुसार उनके 38 हजार रुपये बच गए हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आगाह करने के बावजूद फौजी ने भूल की है।