फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   माओवादी की रिपोर्ट झारखंड भेजी जाएगी

माओवादी की रिपोर्ट झारखंड भेजी जाएगी

Fri, 29 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
माओवादी की रिपोर्ट झारखंड भेजी जाएगी
हल्द्वानी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड पर लिए गए माओवादी देवेंद्र चम्याल ने जांच एजेंसियों को झारखंड में संगठन की कई गतिविधियों की जानकारी दी है। हालांकि वह उन स्थानों का खुलासा करने से बच रहा है जहां से माओवादी पूरा नेटवर्क चला रहे हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि एक रिपोर्ट झारखंड पुलिस को भेजी जाएगी, जिससे देवेंद्र के बताये तथ्य प्रमाणित हो सकें।
विज्ञापन

50 हजार के इनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल ने झारखंड के दो स्थानों पर नक्सलियों के साथ हथियारों का प्रशिक्षण लेने की जानकारी दी है। उसने स्वीकार किया है कि उसके साथियों ने कई स्थानों पर फायरिंग की थी और विस्फोट भी किया था। पुलिस के अलावा दिल्ली से आए आईबी के अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की। देवेंद्र की रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद आईबी के अधिकारी वापस चले गए। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि नैनीताल की घटनाओं के बारे में पुलिस ने घटनास्थलों को तस्दीक कर लिया है लेकिन झारखंड के तथ्यों को तस्दीक करना मुश्किल है क्योंकि माओवादी नाम बदलकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। समझा जाता है कि इसी कारण देवेंद्र चम्याल का नाम सीधे तौर पर किसी घटना में नहीं है। उधर, आईबी भी झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस से जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed