फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   काबू में नहीं आ रही कोटा रेंज के जंगलों में फैली आग

काबू में नहीं आ रही कोटा रेंज के जंगलों में फैली आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
काबू में नहीं आ रही कोटा रेंज के जंगलों में फैली आग
forest fire
हल्द्वानी/रामनगर। पश्चिमी वृत्त के पांच वन प्रभागों में 15 स्थानों पर जंगलों में आग लग गई। इन क्षेत्रों में आग से करीब 12.75 हेक्टेयर जंगल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। हालांकि वन कर्मियों ने आग पर काबू पाने का दावा किया है जबकि देचौरी रेंज के जंगल से कोटा रेंज के जंगलों में फैली आग बारिश आने पर ही बुझ सकी।
विज्ञापन

हल्द्वानी वन प्रभाग के डांडा, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव, दक्षिणी जसपुर, तराई केंद्रीय के हल्द्वानी रेंज, रामनगर के फतेहपुर रेंज, कालाढूंगी रेंज, कोटा देचौरी रेंज में 15 स्थानों पर बृहस्पतिवार को जंगलों में आग लगी। आग से करीब 12.75 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि जंगलों में आग की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। अधिकतर आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर वन प्रभाग में कोटा रेंज के खिचड़ी बीट में लगी आग तेजी से फैली। हालांकि, सूचना पर कोटा रेंज के रेंजर एवं अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग बढ़ गई। वहीं, बुधवार को देचौरी रेंज से फैली आग कोटा रेंज की तरफ भी फैल गई थी। बढ़ती गर्मी की वजह से आग फैलती गई। वहीं, आमडंडा के डिपो नंबर दो के पास अपर कोसी बीट, कोसी रेंज में बिजली के पोल से शॉर्टसर्किट के कारण सागौन वन में आग लग गई। तत्काल मौके पर पहुंचे कोसी रेंज के अधिकारी बीपी पंत के नेतृत्व में कोसी रेंज, वन निगम, कॉर्बेट एवं फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन रामनगर के प्रभारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि आमडंडा स्थित डिपो नंबर प्रथम में भीषण आग लगने की सूचना पर विभाग के कर्मचारी दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोटा रेंज के खिचड़ी बीट में लगी आग करीब पांच हेक्टेयर जंगल में फैल गई। बारिश होने पर वनकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बारिश से बुझी कोटा रेंज के जंगलों में फैली आग
पश्चिमी वृत्त के जंगलों में 15 स्थानों पर लगी आग
कोटा में पांच हेक्टेयर जंगल जला, आमडंडा के जंगल में लगी आग बुझाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed