फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पोस्ट आफिस में दलालों की इंट्री हुई बैन

पोस्ट आफिस में दलालों की इंट्री हुई बैन

Wed, 31 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
पोस्ट आफिस में दलालों की  इंट्री हुई बैन
हल्द्वानी। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर ने डाकघर परिसर में कमीशन के नाम पर ग्राहकों की जेब पर डाका डाल रहे बीमा एजेंटों को खदेड़ दिया। उन्होंने डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के नाम पर वसूली करने वाले एजेंटों की परिसर में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत चलाए गए अभियान में पोस्टमास्टर चंद्रशेखर परगांई ने बताया कि डाकघर परिसर में बचत खाता, रजिस्ट्री समेत अन्य काम कराने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग जाती है। ग्राहकों के काम कराने के नाम पर डाक बीमा एजेंट परिसर में सक्रिय रहते हैं और ग्राहकों से कमीशन के नाम पर वसूली करते हैं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार एजेंटों को लोगों के घरों में जाकर उन्हें बचत योजनाओं संबंधी जानकारी देनी होती है, लेकिन करीब कई एजेंटों ने मुख्य डाकघर को ही अपना गढ़ बना रखा था। डाकघर के काउंटर के बजाय अधिकतर ग्राहक इन्हीं बीमा एजेंटों के आसपास चक्कर काटते नजर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed