फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मारपीट मामले में छात्र स्कूल से 15 दिन के लिए निष्कासित

मारपीट मामले में छात्र स्कूल से 15 दिन के लिए निष्कासित

Tue, 18 Sep 2018 02:11 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
मारपीट मामले में छात्र स्कूल से 15 दिन के लिए निष्कासित
hamla - फोटो : demo
चोरगलिया/हल्द्वानी। पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर गौलापार में शिक्षकों ने शनिवार को हाईस्कूल के छात्र को पीट दिया। इस मामले में छात्र के पिता और प्रधानाचार्य ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए चोरगलिया थाने में तहरीर दी है। प्रधानाचार्य ने छात्र पर अनुशासनहीनता और अभद्रता का आरोप लगाते हुए 15 दिन के लिए कॉलेज से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

देवलातल्ला कुंवरपुर निवासी हीरा बसानी का पुत्र अभय बसानी दसवीं कामर्स का छात्र है। हीरा बसानी ने कहा कि उनका बेटा शनिवार को मैदान में खड़ा था। वहां पर नवीं के छात्र आपस में झगड़ रहे थे। छात्र ने हस्तक्षेप कर छात्रों को लेकर कक्षा अध्यापक के पास गया। इसके बाद शिक्षक सभी को लेकर प्रधानाचार्य के पास गए। अध्यापकों ने अभय को ही दोषी मानकर माफी मांगने के लिए कहा। अध्यापकों का कहना था कि छात्र ने छात्रों को पीटा है।
विज्ञापन

अभय ने माफी मांगने से इनकार कर दिया, जिस पर एक अध्यापक ने अभय को पीटा। पिता का आरोप है कि छात्र के घर लौटते समय अन्य अध्यापकों ने उसे बुरी तरह पीटा। इस मामले में उसने बेटे का मेडिकल कराने के बाद घटना की मौखिक जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने उसे चोरगलिया थाने जाने की सलाह दी। पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अध्यापकों ने घटना के लिए छात्र और उसके अभिभावक को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में प्रधानाचार्य राम लक्ष्मण प्रसाद ने छात्र के खिलाफ शिकायत की है। थानाध्यक्ष शांति प्रसाद गंगवार के अनुसार पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत की जांच कर रही है।

पिता ने कहा, अध्यापकों ने बेटे को बेवजह पीटा
प्रधानाचार्य ने छात्र पर शिक्षक पर पीटने का लगाया आरोप

सदमे के चलते बेटा खेलने नहीं गया
पिता हीरा बसानी का कहना है कि पिटाई के सदमे के चलते बेटा सोमवार को ब्लॉक प्रतियोगिता में खेलने नहीं गया है। बेटा कबड्डी और एथेलेटिक्स का खिलाड़ी है। आरोप लगाया कि उसके बेटे को प्रबंधन की ओर से विद्यालय से निकालने की धमकी दी जा रही है। इस कारण पूरा परिवार परेशान है।


प्रधानाचार्य ने कहा, छात्र ने अध्यापक को भी नहीं बख्शा
प्रधानाचार्य राम लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि दसवीं के छात्र अभय ने नवीं कक्षा के छात्रों को पीटा था। अपनी गलती के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं था। अध्यापक की ओर से एक थप्पड़ मारने पर उनको भी लात मार दी। अध्यापकों ने उसे पकड़कर अभिभावकों को बुलाया। अभिभावक उसे समझाने की बदले खुद भिड़ने लगे। अनुशासनहीनता के चलते छात्र को 15 दिनों के लिए निष्कासित किया है। अब यह मामला अनुशासन समिति के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed