{"_id":"5b8ee9a8867a5548423aa1ce","slug":"41536092584-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवान की पत्नी के खाते से 51 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीबीपी जवान की पत्नी के खाते से 51 हजार उड़ाए
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
200 रुपये का नोट
- फोटो : RBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जालसाजों ने आईटीबीपी जवान की पत्नी से एटीएम कार्ड का कोड और ओटीपी नंबर पूछकर 51 हजार रुपये उड़ा दिए। आईटीबीपी जवान ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
पुलिस के अनुसार शिव विहार नीलियम कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र की पत्नी पार्वती के पास तीन सितंबर को एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को बैंक का मैनेजर बताते हुए पार्वती से एटीएम कार्ड का पासवर्ड और ओटीपी नंबर पूछ लिया। इस बीच जालसाज ने खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में आईटीबीपी जवान ने बैंक को सूचना देकर एटीएम कार्ड बंद कराया। इस मामले की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जांच के लिए शिकायती पत्र एसओजी को स्थानांतरित कर दिया है। आशंका है कि झारखंड और बिहार में बैठे जालसाजों ने खाते से खरीदारी कर पैसा उड़ाया है।