फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिनदहाड़े घर में महिला को अधमरा कर डाला डाका

दिनदहाड़े घर में महिला को अधमरा कर डाला डाका

Wed, 11 Jul 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में महिला को अधमरा कर डाला डाका
जानलेवा हमले का मुआयना - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। बदमाशों की धमक की अफवाहों के बीच कॉलोनियों में एक तरफ लोग रतजगा कर पहरा दे रहे हैं तो दूसरी तरफ मंगलवार को बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े वारदात कर डाली। कुसुमखेड़ा की आरके टेंट हाउस रोड स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामिनी के सिर पर रॉड जैसे हथियार से वार कर उसे लहूलुहान करने के बाद बाथरूम में बंद कर दिया। गृहस्वामी के अनुसार बदमाशों ने लूटपाट की। महिला को जिस तरह घायल किया गया है वह तरीका रामपुर रोड पर बेड़ापोखरा में पिछले दिनों हुए राधा हत्या और डकैती कांड से मेल खाता है। जबकि घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आईजी पूरन सिंह रावत और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने लूट-डकैती की संभावना से इनकार किया है।
विज्ञापन

आईजी का कहना है कि लूट का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की संभावना है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ स्थानीय बदमाशों को हिरासत में लिया है। अनीता के पति मोहन सिंह रौतेला की तहरीर पर पुलिस ने धारा 452 और 307 (घर में घुसकर हत्या के प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तुलसी बिहार कॉलोनी निवासी मोहन सिंह रौतेला की गैस गोदाम रोड पर अन्नपूर्णा जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। वह दोपहर खाना खाने घर जाते हैं, उस दौरान उनकी पत्नी अनीता रौतेला (52) दुकान पर बैठती हैं। मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक अनीता के दुकान पर नहीं आने पर मोहन सिंह ने फोन किया मगर कोई जवाब नहीं मिला। मोहन सिंह के अनुसार 26 कॉल करने के बाद भी मोबाइल नहीं उठने पर गुस्सा होकर आधे घंटे बाद वह घर पहुंचे तो पत्नी नहीं दिखाई दी। कमरों में तलाश किया गया। छत पर भी गए। आवाज देने के बाद कोई उत्तर नहीं मिला। एक कमरे के कपड़े बिखरे पड़े थे। बाथरूम खोला तो सन्न रह गए। अंदर अनीता लहूलुहान पड़ी थीं। फर्श पर खून पड़ा था। मोहन सिंह के अनुसार उन्होंने तौलिये से पत्नी के सिर और चेहरे से खून साफ किया फिर 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। मदद के लिए गैस एजेंसी के कर्मचारी शिवराज सिंह और जोगिंदर को बुला लिया। दोनों की मदद से अनीता को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, कोतवाल केआर पांडे सहित शहर की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजों को बंद कर घंटों मौके का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड ने भी आसपास चक्कर लगाया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी अंगुलियों के निशान लिए हैं। सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल के अनुसार बदमाशों ने घर में लूटपाट नहीं की है। अलमारी में चाभी लगी हुई थी। बेड पर लाल रंग के पर्स में पैसे पड़े थे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला को लहूलुहान करने के बाद बाथरूम में बंद कर गए बदमाश
पुलिस ने कहा लूट-डाके के साक्ष्य नहीं, कुछ बदमाश हिरासत में लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed