{"_id":"59f4e96d4f1c1b86698b8273","slug":"41509222765-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चरस पीते पकड़े गए बीटेक और बीएससी के छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में चरस पीते पकड़े गए बीटेक और बीएससी के छात्र
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। स्कूल परिसर का हाल बेहाल करने वाले अराजकतत्वों को पकड़ने के लिए डीएम की सख्ती का असर यह हुआ कि पुलिस ने देवलचौड़ के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार शाम छापा मारकर चरस पीते तीन छात्रों को पकड़ लिया। पकड़े गए छात्रों में दो बीटेक और एक बीएससी कर चुका है। पुलिस ने तीनों का चालान कर स्कूटी जब्त कर ली।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर टीपीनगर चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता की अगुवाई में पुलिस टीम शनिवार शाम देवलचौड़ स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास गश्त कर रही थी। शाम सात बजे तीन युवक दीवार फांदकर स्कूल परिसर में घुसते देखे गए। पुलिस ने चहारदीवारी को घेर लिया। परिसर के अंदर घुसकर तीनों को धर दबोचा। पकड़े गए लड़कों में कुसुमखेड़ा निवासी अजीत सिंह बीएससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। देवलचौड़ निवासी संजय कार्की और कुसुमखेड़ा चौराहा निवासी वत्सल रावत बीटेक कर चुके हैं। पूछताछ में पता चला कि संजय और वत्सल देहरादून में पार्ट टाइम नौकरी भी करते हैं। संजय के बुलाने पर तीनों स्कूल पहुंचे थे। पुलिस ने तीनों का चालान करने के बाद स्कूटी (यूके 04 जे 5764) को जब्त कर लिया। तीनों के अभिभावकों को बुलाया गया है। अभिभावकों के सामने काउंसलिंग के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा।
लोगों के आरोप सही निकले
हल्द्वानी। प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूल के शिक्षक पहले आरोप लगा रहे थे कि परिसर में अराजक तत्वों का बोलबाला हो गया है। स्कूल बंद होने पर नशेड़ी यहां जमा हो जाते हैं। चार दिन पहले स्कूल परिसर में गंदगी के चलते बच्चों का पढ़ना दूभर हो गया था। नशेड़ियों ने कक्षाओं में भी गंदगी कर रखी थी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिलाधिकारी लाव लश्कर के साथ जांच करने के लिए पहुंचे। एसपी सिटी के आने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। स्कूल में एक दिन पहले नाबालिग प्रेमी युगल पकड़े गए थे। अब नशेड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। स्कूल में अराजक तत्वों ने आग भी लगाई थी। अभी तक आग लगाने वाले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस अराजक तत्वों को पकड़ने के लिए कत्था फैक्ट्री डहरिया, देवलचौड़ सहित कई स्थानों पर छापा मार चुकी है।