{"_id":"5c82d552bdec2214380c2278","slug":"31552078162-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के कारोबार से जुड़ी महिलाएं जेल भेजीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के कारोबार से जुड़ी महिलाएं जेल भेजीं
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नशे के कारोबार से जुड़ी दो महिलाओं को बनभूलपुरा पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। ड्रग्स इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और बनभूलपुरा पुलिस ने नईबस्ती निवासी यूसुफ रजा के घर बृहस्पतिवार को छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने यूसुफ की पत्नी शाजिया और पड़ोसी युवती अर्शी को नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा था। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से पुलिस ने 150 गोलियां (पैराडोल), 83 इंजेक्शन और 15 सिरिंज बरामद किए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि दोनों से पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
नशे के कारोबार से जुड़ी महिलाएं जेल भेजीं
विज्ञापन
नशे के कारोबार से जुड़ी महिलाएं जेल भेजीं