{"_id":"5bfeceacbdec2241c465bfcd","slug":"31543425708-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगास घाटी के ऐराड़ी गांव में चोरों ने बोला धावा, नौ बंद घरों के ताले तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गगास घाटी के ऐराड़ी गांव में चोरों ने बोला धावा, नौ बंद घरों के ताले तोड़े
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत(अल्मोड़ा)। कुछ दिनों की शांति के बाद क्षेत्र में एक बार फिर से चोर सक्रिय हो गए हैं। इस बार चोरों ने गगास घाटी के ऐराड़ी गांव का निशाना बनाया है। मंगलवार की रात्रि यहां नौ घरों के ताले तोड़ दिए गए। चोरों ने अधिकांश बंद घरों के ताले तोड़े हैं, सुबह जब पड़ोस के लोगों ने घरों के ताले टूटे देखे तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। अभी तक एक गृहस्वामी हरी राम ने 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत की है।राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस बार चोरों ने गगास घाटी के ऐराड़ी गांव को निशाना बनाया है। यहां नौ बंद घरों के ताले तोड़ दिए गए। अधिकांश लोग अब गांव से बाहर बस चुके हैं। चोरों ने कुंदन सिंह पुत्र गुसाईं सिंह, डुंगर सिंह पुत्र शिव सिंह, लाल सिंह पुत्र दौलत सिंह, थान सिंह पुत्र उमेद सिंह, गोपाल सिंह पुत्र दिवान सिंह, खीम सिंह पुत्र गुसांई सिंह, अनोप सिंह पुत्र मदन सिंह, मोहन सिंह पुत्र दिवान सिंह और हरी राम पुत्र गोपाल के घरों के ताले तोड़ दिए।
गृहस्वामी हरी राम ने अभी तक उनके घर से 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत की है। हरी राम महीने में घर आते-जाते रहते हैं। इधर चोरी की घटना से पूरे गगास घाटी क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि गांव भी अब सुरक्षित नहीं है। कुछ महीने पहले पूरे क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियां हुई थीं।