{"_id":"5bd8bdf2bdec22697f680337","slug":"31540931058-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलो चरस समेत एक तस्कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच किलो चरस समेत एक तस्कर दबोचा
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। पुलिस की टीम ने सितारगंज सीमा से मंगलवार की शाम पांच किलो चरस के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस तस्कर से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
चोरगलिया थानाध्यक्ष शांति गंगवार ने बताया कि खटीमा की तरफ से एक तस्कर के आने की सूचना मिली थी। सितारगंज सीमा पर चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया। पकड़ा गया तस्कर ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र का रहने वाला है। सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापा मार रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का खुलासा बुधवार को किया जाएगा। पता चला है कि चरस की खेप पहाड़ से मंगाई गई थी। वर्तमान में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के तस्कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चरस की सप्लाई कर रहे हैं।