{"_id":"5bb7cb4f867a5534f414a82f","slug":"31538771791-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक पी रही बेटी को नारी निकेतन भिजवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक पी रही बेटी को नारी निकेतन भिजवाया
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गलत संगत में पड़कर हाईस्कूल की छात्रा स्मैक पीने लगी। नशे की लत के चलते उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था। परेशान पिता ने भोटिया पड़ाव पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर नारी निकेतन भेज दिया है।
भोटिया पड़ाव क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्ष की छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है। गलत संगत में पड़कर वह स्मैक पीने लगी। पिता ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानती थी। स्कूल जाने में भी वह बहानेबाजी करती थी। इस मामले में पुलिस ने छात्रा को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसके ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। परेशान होकर पिता ने सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस से छात्रा को सुधारने की गुहार लगाई। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कराया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने छात्रा को नारी निकेतन में दाखिल किया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अपनी इज्जत बचाने के लिए यह कदम उठाया है।
स्मैक के लिए छोड़ी पढ़ाई
राजपुरा निवासी किशोर (17) के पिता की मौत हो चुकी है। मां उसे पढ़ने के लिए स्कूल भेजती थी लेकिन नशे की लत लगने के कारण उसने नवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी। अब मजदूरी कर वह नशा करता है। पुलिस ने उसे पकड़कर समझाना शुरू किया है। पुलिस का कहना है कि समझाने के बावजूद किशोर स्मैक पीना नहीं छोड़ रहा है। पुलिस को कोई उपाय सूझ नहीं रहा है।