फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबीपीजी कालेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच हाथापाई

एमबीपीजी कालेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच हाथापाई

Sun, 09 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच हाथापाई
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज परिसर में शनिवार की सुबह मतदान के दौरान एबीवीपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव कोरंगा और एनएसयूआई के प्रत्याशी हिमांशु बिष्ट के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस और कॉलेज प्रशासन से जुड़े लोगों ने दोनों को हटाया। माहौल खराब होने की जानकारी मिलने पर पुलिस एनएसयूआई प्रत्याशी को उसके घर पहुंचा आई।
विज्ञापन

सुबह गौरव और हिमांशु छात्र-छात्राओं से वोट मांगते हुए आमने सामने हो गए। दोनों में खूब बहस हुई। इस बीच एक प्रत्याशी ने गाली दी तो दूसरे ने थप्पड़ जड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मामला गर्माता देख चीफ प्रॉक्टर सहित कई अध्यापक वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को हिदायत दी कि अब मारपीट हुई तो तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी। इस बीच एलआईयू ने सूचना दी कि कॉलेज के बाहर निकलने पर हिमांशु पर हमला हो सकता है। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल एनएसयूआई प्रत्याशी हिमांशु को पुलिस सुरक्षा के बीच घर तक छोड़ा। पुलिस अधिकारियों ने कॉलेज के चारों तरफ पुलिस सुरक्षा का जाल बिछा दिया था। कॉलेज के सभी गेटों के अलावा के अलावा नैनीताल रोड, इंटर कॉलेज रोड पर पुलिस की चेकिंग जारी रही। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


दोपहर तक जारी रही नारेबाजी
प्रत्याशियों के समर्थकों ने नैनीताल रोड पर नारेबाजी की। मतगणना समाप्त होने के बाद समर्थक चिलचिलाती धूप में नारेबाजी कर रहे थे। कोतवाल केआर पांडे की टीम ने उन्हें वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed