फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूपी और उतराखंड डिपो के चालक भिड़े

यूपी और उतराखंड डिपो के चालक भिड़े

Sun, 19 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
यूपी और उतराखंड डिपो के चालक भिड़े
हल्द्वानी। यात्रियों को बस में बैठाने को लेकर उत्तराखंड और यूपी रोडवेज के दो चालक शनिवार को आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लात और घूंसे चले। मामला थाने तक जा पहुंचा। दोनों ने तहरीर दी। हालांकि बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को 11 बजे हल्द्वानी डिपो की बस यूके 07 एस 2819 बरेली जाने के लिए खड़ी थी। इसमें यात्री बैठे थे। तभी परिचालक रोडवेज कार्यालय में टिकट मशीन लेने चले गया। इतने में यूपी रोडवेज की बस यूपी 25 एटी 0751 भी पहुंच गई। उसके चालक ने हल्द्वानी डिपो की बस से यात्रियों को उतारकर अपनी बस में बैठा लिया। हल्द्वानी डिपो के चालक अखलाक हुसैन ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि यूपी रोडवेज के चालक ओमपाल हाथापाई में उतर आया। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। यह देखकर रोडवेज परिसर में भीड़ लग गई। रोडवेज के कर्मचारी, अधिकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed