फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सास ने बहू और बहू ने सास के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

सास ने बहू और बहू ने सास के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Sat, 07 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सास ने बहू और बहू ने सास के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
भवाली (नैनीताल)। क्षेत्र के टमट्यूड़ा वार्ड निवासी मनोज सिंह की पत्नी माया सिंह ने भवाली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने अपनी सास, पति पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा कि इनके डर से वह दमुवाढूंगा स्थित वृद्धाश्रम में काम करने को मजबूर है जबकि वह अपने दोनों बच्चों के साथ रहना चाहती है। वहीं माया की सास विमला देवी ने एसएसपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि माया नवंबर 2017 में गायब हो गई थी। बाद में मिलने पर उसे भवाली पुलिस के सामने समझाया गया था, लेकिन फरवरी में माया दोबारा लापता हो गई। वह बहू के व्यवहार से डरी-सहमी हैं। विमला ने बहू की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बरामदगी की मांग की है। एसआई दलीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed