{"_id":"5a303dc94f1c1b0d698c19af","slug":"31513110985-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई पूर्वी सुरक्षा दस्ते का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तराई पूर्वी सुरक्षा दस्ते का
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल विकास निगम की रॉयल्टी में हो रहा था अवैध निकासी का खेल
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पट्टों में कम रॉयल्टी चुका कर सैकड़ों क्विंटल उप खनिज की चोरी की जा रही है। तराई पूर्वी वन सुरक्षा बल ने चेकिंग के दौरान ऐसे ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। सुरक्षा बल ने रॉयल्टी चेकिंग कराए बिना और अवैध अभिवहन पर ट्रॉली को सीज कर दिया है।
तराई पूर्वी वन सुरक्षा बल प्रभारी सुनील कुमार गैरोला दस्ते के साथ शांतिपुरी पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या यूके 06 एएच 5397 को पकड़ा। चालक के पास ट्रॉली में लदे उप खनिज की रॉयल्टी नहीं थी। बाद में ट्रैक्टर स्वामी कुमाऊं मंडल विकास निगम की रॉयल्टी लेकर पहुंचा। गैरोला ने जांच में पाया कि शांतिपुरी गेट से 50 क्विंटल की बिना चेक की हुई रॉयल्टी थी। जब दस्ते ने ट्रॉली का वजन कराया तो 250 क्विंटल उपखनिज निकला। पूरे 200 क्विंटल उपखनिज बिना रॉयल्टी के ही निकाला गया था। इस पर उन्होंने बिना रॉयल्टी चेकिंग और रॉयल्टी से 200 क्विंटल अवैध उप खनिज ले जाने पर ट्रॉली को सीज कर दिया है। वाहन को डॉली रेंज में खड़ा किया गया है। इधर इस घटना से साफ हो गया है कि निगम के पट्टों में कर्मी की मिलीभगत से सैकड़ों क्विंटल अवैध उपखनिज निकासी हो रही है। इससे सरकार को लाखों का चूना लग रहा है। दस्ते में देवी प्रसाद बडोला, अमर सिंह बिष्ट, संजय, जयदीप जोशी, मनोज डसीला आदि शामिल थे।