फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   माफिया ने खोद डाले गौला नदी से सटे खेत

माफिया ने खोद डाले गौला नदी से सटे खेत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
माफिया ने खोद डाले गौला नदी से सटे खेत
लालकुआं (नैनीताल)। गौला नदी समेत तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन जोरों पर है। रविवार को तराई पूर्वी एसओजी की टीम ने बिंदुखत्ता के रावत नगर क्षेत्र में छापा मारा और मौके से अवैध खनन के उपकरण छान, जाली आदि जब्त किए है। हालांकि, माफिया मौका पाकर भाग निकले।
विज्ञापन

इन दिनों गौला नदी एवं नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि पूरी रात डंपरों एवं ट्रैक्टरों की आवाजाही होती है। रविवार को अवैध खनन की सूचना पर एसओजी प्रभारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजयनगर, रावत नगर में छापा मारा। यहां खेतों में अवैध खदान बनाकर उपखनिज का व्यापक पैमाने पर दोहन किया जा रहा था। टीम को देखकर माफिया और मजदूर फरार हो गए। एसओजी प्रभारी अधिकारी ने बताया कि माफिया को चिन्हित कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया यहां भारी मात्रा में अवैध खनन होता पाया गया है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन


माफिया ने खोद डाले गौला नदी से सटे खेत
अवैध खनन की सूचना पर टीम ने मारा छापा, उपकरण जब्त किए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed