फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   40 पेटी बीयर व शराब समेत दो गिरफ्तार, पिकप सीज की

40 पेटी बीयर व शराब समेत दो गिरफ्तार, पिकप सीज की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
40 पेटी बीयर व शराब समेत दो गिरफ्तार, पिकप सीज की

विज्ञापन
काशीपुर में कुंडा और एसओजी की टीम ने पिकप में लदी 20 पेटी बीयर और 20 पेटी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिकप सीज कर दी है। इसके अलावा कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने 160 लीटर कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को धर दबोचा।

मुखबिर की सूचना पर कुंडा थाना पुलिस और काशीपुर कोतवाली की एसओजी टीम ने शनिवार की रात लालपुर चौराहे पर पिकप संख्या (यूपी20टी/8040) को रोककर जांच की। इसमें बीयर की 20 पेटियां और देशी शराब की 20 पेटियां बरामद हुईं। शराब ले जा रहे दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को कोई कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने जसपुर के ग्राम धरमपुर निवासी कुशलपाल और गढ़वाल सभा निवासी होरी सिंह को धर दबोचा। टीम में कुंडा थाना प्रभारी मोहन पांडे, एसआई विजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह, हिमांशु मठपाल, कैलाश तोम्क्याल, गिरीश कांडपाल और ललित चौधरी शामिल थे। उधर, कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने ग्राम सेमलपुरी निवासी तुला सिंह के कब्जे से 120 लीटर और एसआई दीपक जोशी ने सेमलपुरी निवासी अमर सिंह के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed