फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नव वर्ष को शांति पूर्वक कराने के लिए फोर्स तैयार

नव वर्ष को शांति पूर्वक कराने के लिए फोर्स तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नव वर्ष को शांति पूर्वक कराने के लिए फोर्स तैयार
हल्द्वानी। नववर्ष को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पहाड़ पर काठगोदाम चौकी से स्टीकर लगाकर गाड़ियां भेजी जाएंगी। नैनीताल पैक होने पर काठगोदाम इंटर कॉलेज में नया पार्किंग स्थल काम करेगा।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर वाहनों की चेकिंग करने के लिए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने सीपीयू प्रभारी के साथ आठ उपनिरीक्षक, 16 कांस्टेबल को तैनात कर दिया है। काठगोदाम पुलिस चौकी के पास बैरियर काम कर रहा है। रविवार की दोपहर तक काफी पर्यटक नैनीताल गए। पहाड़ पर पर्यटकों को भेजने के लिए पुलिस ने तीन प्रकार के स्टीकरों को तैयार किया है। नैनीताल, रूसी बैंड, भवाली की तरफ जाने के लिए स्टीकर लगने पर रास्ते में कोई पुलिसकर्मी टोका- टाकी नहीं करेंगे। ये स्टीकर यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा के नेतृत्व में बैरियर पर ही लगाए जाएंगे। नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ से पैक होने पर पुलिस गाड़ियों को काठगोदाम में रोक लेगी। काठगोदाम इंटर कॉलेज में इसके लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है। पर्यटकों को रोडवेज आदि अन्य वाहनों से नैनीताल भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारी नैनीताल की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे।
विज्ञापन




स्टीकर लगाकर पहाड़ पर भेजी जाएगी गाड़ियां
काठगोदाम इंटर कॉलेज में बनेगा पार्किंग स्थल
नववर्ष का जश्न शांति पूर्वक कराने को फोर्स तैयार


31 दिसंबर को शहर की फोर्स रहेगी सतर्क
हल्द्वानी। एसपी सिटी ने 31 दिसंबर के लिए शाम से फोर्स को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का मानना है कि रात होते ही बाइकर शराब पीकर गाड़ी चलाएंगे। ऐसे लोगों को रोकना जरूरी है, क्योंकि ये बाइकर कहीं भी दुर्घटना कर सकते हैं। किसी को भी टक्कर मारकर यातायात व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग ने अलर्ट जारी किया
हल्द्वानी। वन विभाग ने नववर्ष को लेकर एहतियातन अलर्ट जारी किया है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार कई बार नववर्ष के कार्यक्रम करने के लिए कुछ जंगल में अवैध रूप से घुस कर पार्टी और शिकार आदि करने की कोशिश करते हैं, इसके मद्देनजर वन कर्मियों को अलर्ट किया गया है। उन्हें संवेदनशील स्थानों पर ज्यादा ध्यान देने के साथ रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। उच्चाधिकारियों को भी लगातार गश्त करने और उसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed