फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डिग्री कालेज के बाथरूम में पकड़ा गया मनचला

डिग्री कालेज के बाथरूम में पकड़ा गया मनचला

Sat, 05 May 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेज के बाथरूम में पकड़ा गया मनचला
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के बाथरूम में वीडियो क्लिप बनाने के मकसद से एक मनचला घुस गया। इससे गुस्साई छात्राओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्राएं इतने गुस्से में थी कि युवक की गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई होने तक चौकी में ही डटी रहीं। पुलिस ने पूछताछ के बाद छेड़खानी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग के स्टॉफ बाथरूम मेें शुक्रवार को एक छात्रा अंदर गई तो अंदर एक युवक को देखकर चौक गई। वह तुरंत बाहर निकलकर शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर काफी छात्राएं, शिक्षिकाएं मौके पर इकट्ठा हो गईं और युवक का मोबाइल छीन लिया। शिक्षिका डॉ. नीता पांडे और डॉ. अंजना दुर्गापाल ने घटना से कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय विद्यालंकार को अवगत कराया। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लड़के को पकड़कर कोतवाली ले गई। पीछे से छात्र-छात्राओं की भीड़ भी कोतवाली पहुंच गई। छात्राओं ने चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी को घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की तो छात्राओं ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि युवक वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा था। बाहरी होने के बावजूद वह एक माह से कॉलेज में चक्कर लगाता दिखाई दे रहा था। उधर, पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम खिलेश पंतोला निवासी बिठौरिया नंबर एक बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद छात्राएं कोतवाली से हटीं।
विज्ञापन


गुस्साई छात्राओं ने मनचले को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
युवक की गिरफ्तारी होने तक कोतवाली में डटी रहीं छात्राएं

सेवानिवृत्त शिक्षक का बेटा है आरोपी युवक
गिरफ्तार खिलेश पंतोला ने पुलिस को बताया कि वह एमए कर चुका है। पिता जूनियर हाईस्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पढ़ाई के बाद उसे काम नहीं मिला है। पुलिस ने जब उससे कॉलेज में जाने का कारण पूछा तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed