{"_id":"5abe9b884f1c1bc8618b4992","slug":"21522441096-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल कांड मौत के सौदागरों पर पुलिस का कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉल कांड मौत के सौदागरों पर पुलिस का कसा शिकंजा
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने पैसा बांटने वालों के खिलाफ आयकर आईटी विभाग को जानकारी दी है। अब पैसा बांटने वालों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। इस मामले में पुलिस ने घटना की तफ्तीश करने के लिए ठोस रणनीति बना ली है।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि ठंडी सड़क स्थित निर्माणाधीन मॉल में कंटेनर के नीचे दबकर मरे तीन मजदूरों के मामले में परिजनों को पांच-पांच लाख और दस साथियों को दस दस हजार रुपये बांटे गए थे। इस मामले में पुलिस ने आयकर के आईटी विभाग को सूचना दी है। पुलिस पैसा दिलाने वाले ठेकेदार से पूछताछ करेगी। गवाहों का भी परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि मौके पर मौजूद मजदूरों का मुंह पैसे के बल पर तो नहीं बंद कराया गया। इधर विवेचक प्रताप सिंह नगरकोटी ने इस मामले में अन्य विभागों से भी मॉल के संबंध में कागजात मांगे हैं। अन्य विभागों से स्पष्ट होगा कि मॉल के निर्माण में कितने लोग लगे हैं। इसके बाद दायित्व निर्धारित किया जाएगा। अभी तक पुलिस के पास जेल में बंद मुंशी चंदन सिंह के मोबाइल का कॉल डिटेल नहीं आया है। पुलिस यह पता करेगी कि घटना के बाद चंदन के मोबाइल पर किन लोगों ने कॉल किया था।
पैसा बांटने वालों से होगी पूछताछ, गवाहों को बहकाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
आयकर आईटी विभाग को दी गई जानकारी