फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पैराग्लाइडिंग से लैडिंग करते समय मकान पर टकराने से सैलानी घायल

पैराग्लाइडिंग से लैडिंग करते समय मकान पर टकराने से सैलानी घायल

Tue, 13 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग से लैडिंग करते समय मकान पर टकराने से सैलानी घायल
पैराग्लाइडिंग
भीमताल (नैनीताल)। पैराशूट के मकान से टकराने पर पैराग्लाइडर और पायलट घायल हो गए। उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है। पैराग्लाइडर राज (42) सोमवार दोपहर पांडेगांव नौकुचियाताल स्थित पैराग्लाइडिंग स्थल पर उतर रहे थे लेकिन तभी हवा के विपरीत दिशा में चलने से पैराशूट एक मकान से जा टकराया। इस कारण राज बेहोश हो गया जबकि पैर में चोट लगने पर पायलट भी घायल हो गया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। राज किसी महानगर से आए थे लेकिन उनके शहर का नाम पता नहीं चल सका। घटना पर नौकुचियाताल, पांडेगांव में रहने वाले लोगों में कड़ी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अधिकतर पैराग्लाडिंग कंपनियों के संचालक नियमों को ताख पर रख सैलानियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं लेकिन शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस, प्रशासन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed