{"_id":"5a4800fe4f1c1b74698c4ecb","slug":"21514668286-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति हत्याकांड के विवेचक बदले जाएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्योति हत्याकांड के विवेचक बदले जाएंगे
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बजूनिया हल्दू स्थित गत्ता फैक्ट्री के टैंक में गिरी मिली ज्योति की मौत मामले की विवेचना अब अब तत्लीताल थानाध्यक्ष करेंगे। ऐसा विवेचना से नाराज परिजनों की मांग पर किया गया है। उन्होंने शनिवार को ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में एसपी सिटी से मुलाकात की थी और विवेचना से नाराजगी जताई थी। उनका आरोप था कि फैक्ट्री में ज्योति के साथ जोर जबरदस्ती कर मारा गया है।
परिजनों ने कहा कि ज्योति फैक्ट्री में दो वर्षों से काम कर रही थी। 23 दिसंबर को ज्योति के चाचा डूंगरदेव पाठक को फैक्ट्री से ललित जोशी का फोन आया कि उसकी भतीजी ज्योति को चोट लगी है। तत्काल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर देखा कि ज्योति को स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में लिटाया गया था। पूछने पर फैक्ट्री के दोनों पार्टनर ललित जोशी और दिनेश सुयाल ने कहा कि वह पानी के टैंक में फिसलने से गिर गई थी। परिजनों ने शक जाहिर किया कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। किसी ने उसके साथ बाथरूम में जबरदस्ती की थी। उसी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना में पुरुष या महिला का होना संदिग्ध पाया गया है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वर्तमान विवेचक कमाल हसन पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस जांच की दिशा बदल रही है। एससी सिटी ने इस मामले में विवेचक बदलने का भरोसा दिया। एसपी सिटी से मिलने वालों में ब्लाक प्रमुख के साथ कैलाश पालीवाल, परमानंद, डूंगर देव पाठक, शेखर चंद्र जोशी, हीरा सिंह खनी, मीनू सांगुड़ी, बसंत दुर्गापाल, वीरेंद्र सिंह बर्गली, रूचि, रोशनी और खड़क सिंह आदि मौजूद रहे।
परिजनों के सवाल उठाने पर ज्योति हत्याकांड की विवेचना की जिम्मेदारी अब तल्लीताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक को दी गई है। विवेचना बदलने का मुख्य उद्देश्य परिजनों की नाराजगी थी। इस मामले में उच्चाधिकारी समीक्षा करते रहेंगे।
विज्ञापन
जन्मेजय खंडूरी एसएसपी