फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कारोबार में घाटे से क्षुब्ध युवक ने जान दी

कारोबार में घाटे से क्षुब्ध युवक ने जान दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
कारोबार में घाटे से क्षुब्ध युवक ने जान दी
हल्द्वानी। कारोबार में घाटा होने से क्षुब्ध युवक ने सोमवार को जहर खा लिया। एसटीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह युवक भाजपा की वरिष्ठ नेता का भांजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मानपुर पश्चिम निवासी राकेश नेगी (37) पुत्र प्रीतम सिंह नेगी ने सोमवार रात छत पर जाकर जहर खा लिया। उल्टियां होने पर परिजनों ने एसटीएच में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह सुबह उसकी मौत हो गई। राकेश की पांच साल की बेटी है। पत्नी राधा एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। पता चला कि राकेश काफी पहले ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़ा था। इसमें घाटा होने पर नैनीताल रोड पर उसने एक होटल खोला था, लेकिन इसमें भी कोई प्रगति नहीं हुई। दोस्तों के बीच चर्चा थी कि व्यवसाय में घाटे होने से राकेश अंदर से टूट चुका था। शायद इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया। उसके पिता घर के पास मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। मौत की जानकारी मिलने पर उसकी मौसी भाजपा नेत्री मोर्चरी पर देर तक मौजूद रहीं। भाजपा नेत्री ने भांजे के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कारोबार में घाटे से क्षुब्ध युवक ने जान दी
भाजपा नेत्री का भांजा था युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed