फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दोनों हिस्ट्रीशीटरों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

दोनों हिस्ट्रीशीटरों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
दोनों हिस्ट्रीशीटरों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भारत भूषण उर्फ भानु और वीरेंद्र बोरा के खिलाफ रविवार को गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया। दोनों को पुलिस ने व्यवसायी और पत्रकार पर हमले के मामले में कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर भानु सर्वोदय कॉलोनी डहरिया का निवासी है। अन्य हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह बोरा वासुदेवपुरम मुखानी का है। दोनों काफी समय से अपराध जगत में सक्रिय हैं। होली के दिन दोनों ने एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया और एक पत्रकार को मारने की कोशिश की थी। दोनों बदमाशों के खिलाफ जागनाथ कॉलोनी निवासी पत्रकार मोहन भट्ट ने तमंचे की बट से हमला करने, शीशमहल निवासी व्यवसायी हिमांशु तिवारी ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोप लगाया था। आंदोलन के बीच पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के आपराधिक मुकदमों की सूची एसएसपी के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी गई। डीएम से संस्तुति मिलने के बाद जेल में बंद दोनों बदमाशों के खिलाफ रविवार को गैंगेस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दोनों हिस्ट्रीशीटरों पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज
व्यवसायी और पत्रकार पर हमले का आरोप


आठ सालों से अपराध जगत मेें सक्रिय है बोरा
पुलिस रिकार्ड के अनुसार जेल में बंद वीरेंद्र बोरा के खिलाफ भवाली थाने में दोहरे हत्याकांड का मुकदमा 2011 में दर्ज हुआ था। समझा जाता है कि समाज में धौंस जमाने के लिए वीरेंद्र बोरा जरायम की दुनिया में आठ साल पहले कूद गया था। विभिन्न शिकायतों के आधार पर आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर, बलवा सहित 15 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फिर भी वीरेंद्र की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। सफेदपोशों के संरक्षण मेें गैंगेस्टर वीरेंद्र जमीन की खरीद फरोख्त में दखल रखता है। इधर आरोपी हिस्ट्रीशीटर भारत भूषण के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। दो सालों से भानु अपराध जगत में सक्रिय है। दोनों सफेदपोशों के लिए जमीन के अलावा अन्य काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed