{"_id":"5c69c344bdec224bc356f907","slug":"201550435140-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम आवास में मारपीट सांसद प्रतिनिधि घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सीएम आवास में मारपीट सांसद प्रतिनिधि घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी के जगदंबा नगर स्थित आवास के सामने सांसद प्रतिनिधि जेड ए वारसी को एक कार्यकर्ता ने पीट दिया। रविवार दोपहर हुई इस घटना से हर कोई दंग रह गया। चीखने की आवाज सुनकर सांसद बाहर निकले और डांटकर दोनों पक्षों को हटा दिया।
वार्ड नंबर चार श्मशान घाट रोड निवासी जेड ए वारसी भाजपा अल्पसंख्यक सेल के पदाधिकारी के अलावा सांसद प्रतिनिधि हैं। उन्होंने बताया कि वह भाजपा का मौन व्र्रत कार्यक्रम समाप्त होने पर बाबूजी (सांसद भगत सिंह कोश्यारी) से मिलने के लिए गए थे। सांसद से मिलकर वह बाहर निकल रहे थे, आरोप है कि इस बीच खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले एक व्यक्ति ने गला पकड़कर उन्हें पीट दिया। चीखने पर अन्य लोगों के अलावा पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी बाहर निकले। उन्होंने दोनों पक्षों को डांटकर हटाया और कहा कि यदि ऐसे झगड़ा करना है तो उनके यहां आने की जरूरत नहीं है। सांसद के डांटने पर दोनों पक्ष हट गए। घायल जेड ए वारसी ने बेस अस्पताल में इलाज कराने के बाद कोतवाली थाने में तहरीर दी। इस बारे में एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि घटना मुखानी क्षेत्र की है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जेड के वारसी का कहना है कि हमले का आरोपी दो महीने से उसके पीछे पड़ा है। जब सामना होता है तो झगड़ा करने लगता है। झगड़े का कारण उसे भी पता नहीं है।
सांसद के घर के सामने प्रतिनिधि की पिटाई
कोश्यारी ने दोनों पक्षों को हड़काकर भगाया, पुलिस कर रही है घटना की जांच
मेरे घर के सामने झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों को डांटकर भगा दिया। मैं इस प्रकार के विवाद में नहीं पड़ता।
-भगत सिंह कोश्यारी, सांसद, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर