फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शादी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
शादी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
रिप्पल फर्जावाड़ा
हल्द्वानी। तीन बच्चों के पिता ने एक फौजी को झांसा देकर उसकी बेटी से सगाई कर ली। इसके बाद हादसे में भाभी के घायल होने के नाम पर उसने फौजी से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाज की पोल खुलने पर फौजी ने उसके खिलाफ मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुखानी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लामाचौड़ निवासी फौजी ने बेटी की शादी के लिए कई लोगों को अपना फोन नंबर दिया था। अल्मोड़ा जिले के रनमन सोमेश्वर निवासी हंसराज गिरी गोस्वामी दो सितंबर 18 को लड़की देखने फौजी के घर आया। उसने अपना परिचय बीएसएफ के जवान अमित बोरा के रूप में दिया था। जालसाज युवती की कुंडली लेकर चला गया। कुछ दिनों बाद बोला कि कुंडली मिल गई है। वह शादी के लिए तैयार है। जालसाज के प्रभाव में आकर फौजी ने अपनी बेटी की सगाई कर दी। इस बीच जालसाज घर आने-जाने लगा। उसने एक दिन फौजी को बताया कि उसकी भाभी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है। इलाज में 20 लाख रुपये खर्च आ रहा है। कुछ पैसे की मदद चाहिए। फौजी ने उसे 1.45 लाख रुपये दे दिए। शादी का दबाव बनाने पर उसने बताया कि वह चंडीगढ़ में तैनात है। फौजी ने पता लगाना शुरू किया तो पता चला कि उसका नाम अमित बोरा नहीं हंसराज गिरी गोस्वामी है। वह तीन बच्चों का पिता है। उसके सारे दावे झूठे निकले। इस मामले में फौजी ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी। विवेचक संजय जोशी ने जांच के बाद दयाल विहार फेस -1 से गिरफ्तार कर लिया। उसका धारा 420 के तहत चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कोई काम नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed