फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्कूटी सवारों की तलाश में फुटेज खंगालती रही पुलिस

स्कूटी सवारों की तलाश में फुटेज खंगालती रही पुलिस

Sat, 01 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवारों की तलाश में फुटेज खंगालती रही पुलिस
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड के मामले में पुलिस की टीमों ने बरेली रोड के करीब आठ फुटेज को पुलिस ने खंगाल लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने रामपुर रोड के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने फुटेज में दो संदिग्ध जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस संभावना जता रही है कि सर्विलांस और फुटेज के आधार पर चिन्हित लोग शीघ्र पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

पूनम हत्याकांड के बाद पड़ोसी ठेकेदार का सीसीटीवी बंद पड़ा मिला लेकिन सड़क की तरफ एक सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट सवार दिखाई दिए थे। पुलिस ने इसी आधार पर गोरापड़ाव से लेकर शहर तक के सीसीटीवी को खंगाला। आठ फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि कातिल रामपुर रोड के रास्ते से भागे हैं। पुलिस को रास्ते में संदिग्ध दिखाई दिए लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस का मानना है कि बदमाश बीच रास्ते से बस या आटो में सवार होकर रुद्रपुर की तरफ गए हैं। रुद्रपुर में सीसीटीवी को खंगालने पर संदिग्धों का एक फुटेज चौराहे पर मिला है। पुलिस की एक टीम का मानना है कि कातिल रुद्रपुर के रास्ते भागे हैं। ऊधमसिंह नगर की भी एसओजी टीम संयुक्त रुप से इस मामले में साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन


स्कूटी सवारों की तलाश में फुटेज खंगालती रही पुलिस
रुद्रपुर में भी संदिग्धों के फुटेज मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed