{"_id":"5b68aef34f1c1b764d8b6eb2","slug":"201533587187-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की मौत के मामले में शोरूम के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड की मौत के मामले में शोरूम के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गार्ड की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शोरूम प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस इस मामले की नौ दिनों से जांच कर रही थी लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
रामपुर रोड देवलचौड़ स्थित कार शोरूम की सुरक्षा में लगे गार्ड नरेंद्र सिंह नदगली (28) और हरीश सिंह ट्रांसफार्मर के नीचे 28 जुलाई की रात ड्यूटी कर रहे थे। देर रात ट्रांसफार्मर के नीचे रखी गुमटी में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से गार्ड नरेंद्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी हरीश सिंह झुलस गया। नरेंद्र के चचेरे भाई आलम सिंह नदगली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना के लिए शोरूम मालिक और उनके प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस घटना की नौ दिनों से जांच कर रही थी। टीपीनगर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने इस मामले में सात गार्डों का बयान लिया। इधर ऊर्जा निगम के एसडीओ ने भी टीपीनगर चौकी में तहरीर दी। समय काफी बढ़ने पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सोमवार शाम शोरूम मालिक और प्रबंधक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अभी नामों का खुलासा नहीं किया है।