{"_id":"5b563bd24f1c1b6e118b54cf","slug":"201532378066-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने बाइक छोड़कर भागने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के सामने बाइक छोड़कर भागने वाला गिरफ्तार
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस के सामने बाइक छोड़कर भागने वाले बाइक सवार को रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है। बाइक सवार नैनीताल के मल्लीताल का रहने वाला है।
आरपीएफ प्रभारी चंद्रसेन सिंह ने बताया कि बीती 2 जुलाई को लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस हल्द्वानी की ओर आ रही थी। इंदिरा नगर में रेलवे फाटक बंद था इस बीच एक बाइक सवार युवक जबरन फाटक के नीचे से घुस कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश करने लगा। इस बीच ट्रेन आ गई तो वह बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर फरार हो गया था। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने बाइक संख्या यूके 04 पी 4638 को सीज कर दिया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इधर आरपीएफ ने आरटीओ से वाहन स्वामी के नाम, पते की जानकारी जुटाई। बाद में बाइक सवार जसवंत सिंह अधिकारी निवासी मंगोली, मल्लीताल नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।